• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Navbharat News
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
Navbharat News
No Result
View All Result
Home देश

रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित किया…

by
January 22, 2024
in देश
0
रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित किया…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संपर्क, संवाद और परिश्रम ही एक जन सेवक को जन नायक बनाते हैं: केन्द्रीय गृह मंत्री

प्रबोधन कार्यक्रम में मिले संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं के ज्ञान से विधायकों की बढ़ेगी कार्यकुशलता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि सीखने की ना कोई उम्र होती है और ना इसके लिए कभी समय खत्म होता है और जीवन के अंत तक सीखते रहना ही सफलता का मूल मंत्र होता है।

उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में चुनकर आने वाले लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि वे एक परंपरा के वाहक हैं।

केन्द्रीय गृह शाह ने कहा कि आज़ादी के 75 सालों में पूरे देश औऱ सभी दलों ने मिलकर लोकतंत्र की जड़ों को गहरा कर पूरी दुनिया को ये संदेश दिया कि हम एक सफल लोकतंत्र हैं।

हमने त्रिस्तरीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को ना केवल सफलता के साथ आत्मसात किया है बल्कि इसके सुफल भी जनता तक पहुंचाए हैं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारे देश में विधायक पर तीन प्रकार के दायित्व होते हैं- क्षेत्र, पार्टी की विचारधारा और पूरे राज्य की प्रगति के प्रति दायित्व। केन्द्रीय गृह शाह ने कहा कि इन तीनों क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के लिए आयोजनपूर्वक समय और शक्तियों का आवंटन करने की ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि विधायक का ये भी दायित्व है कि पार्टी की नीतियों, कार्यपद्धति और उद्देश्यों की परिपूर्ति के लिए भी काम करे।

उन्होंने कहा कि प्रभावी बनने के लिए सब जनप्रतिनिधियों के अंदर जनता और क्षेत्र के प्रति संवेदना औऱ सार्वजनिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए तत्परता, कुशलता और उत्सुकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें सदैव प्रसन्न रहते हुए लोकसंपर्क, लोकसंग्रह, विधायी दायित्वों का निर्वहन और पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को ज़मीन पर उतारना चाहिए।

केन्द्रीय गृह अमित शाह ने कहा कि हमें प्रशासन को समझकर और लिखकर देने की आदत विकसित करनी चाहिए, इससे काम जल्दी होगा।

उन्होंने कहा कि हमें अधिकारियों के साथ काम करने की अपनी कार्यपद्धति को इवॉल्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जब समर्थ औऱ जवाबदेह होता है तभी उसके क्षेत्र में अच्छा प्रशासन उसका समर्थन करता है।

उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए कई रास्ते होते हैं और इनमें सबसे उचित रास्ता नियमों के अनुसार कंक्रीट पत्र लिखकर प्रशासन को देना औऱ ज़िम्मेदारी तय करना होता है।

सार्थक रूप से समस्या को समझकर लिखा गया पत्र किसी भी आंदोलन से अधिक कारगर होता है और इससे आंदोलन का अधिकार समाप्त नहीं होता है।

केन्द्रीय गृह शाह ने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण औऱ उसमें हमारे दायित्वों के निर्वहन के लिए सबसे पहले समस्या को समझना ज़रूरी है।

उन्होंने कहा कि हमारा मूल काम समस्या पर समग्रता के साथ विचार कर समाधान देना है, प्रसिद्धि लेना नहीं है और जनप्रतिनिधियों को जनहित की योजनाओं का वॉचडॉग भी बनना चाहिए।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का एक विधायी दायित्व भी होता है। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग विधेयक, उसके परिणाम और उद्देश्यों का अध्य्यन करते हैं।

उन्होंने कहा कि विधायकों का ये दायित्व है कि वे किसी भी विधेयक और बजट को एक जागरूक विधायक के नाते समझें।

केन्द्रीय गृह शाह ने कहा कि विधायक, सरकार, विपक्ष और जनता के बीच की कड़ी होता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी विधायकों को भी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए परिश्रम करना चाहिए और अपनी पार्टी का तंत्र भी बनाना चाहिए।

केन्द्रीय गृह अमित शाह ने कहा कि जब तक विधायक कानून की भाषा और प्रक्रिया का अध्ययन नहीं करेंगे तब तक अच्छे विधायक नहीं बन सकते।

उन्होंने कहा कि विधायकों को लेजिस्लेटिव प्रक्रिया को बहुत अच्छे तरीके से समझना चाहिए और इसके नियमों के अनुसार अपनी भाषा, व्यवहार और विधानसभा सचिवालय के साथ लिखा पढ़ी करनी चाहिए।

केन्द्रीय गृह शाह ने कहा कि विधायकों को कुछ अच्छे बिल प्राइवेट मेंबर के नाते लाने चाहिएं, जो शायद एक या दो दशक के बाद कानून बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब आप अपने विचार रखेंगे तो कभी ना कभी वो एक अच्छे कानून का रूप लेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अगर क्षेत्र, प्रदेश औऱ देश की राजनीति में आना है तो संपर्क, संवाद और परिश्रम ही काम आ सकते हैं और ये तीनों ही आपको जनसेवक से जननायक बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पार्टी आपको टिकट दे सकती है, लेकिन जनता का मेंडेट तभी मिलेगा जब आपका जनता से संवाद होगा और क्षेत्र के लिए परिश्रम किया होगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के साथ संवाद की व्यवस्था आपके कार्यालय के माध्यम से होती है और छोटी-छोटी योजनाओं के इंप्लीमेंटेशन का काम भी कार्यालय ही करता है। इसके लिए कार्यालय की रचना इतनी वैज्ञानिक और आधुनिक रूप से हो कि हमारे क्षेत्र के हर गांव की छोटी से छोटी घटना की जानकारी हम तक पहुंचे। केन्द्रीय गृह शाह ने कहा कि शिक्षक, महिलाएं, युवा, साहित्यकार, पत्रकार और वंचित हितग्राही भी ओपिनियन मेकर होते हैं। उन्होंने कहा कि  समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ जनसंवाद और संपर्क से पूरे क्षेत्र का ब्यौरा भी आपको मिल जाता है और समस्याओं की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने कहा कि  जनता हमारे लिए क्या सोचती है ये हमारे कार्यकर्ता हमें नहीं बता सकते, ये सिर्फ जनता ही बता सकती है और इसके लिए हमें जनसंपर्क की कला भी सीखनी चाहिए।
 
केन्द्रीय गृह अमित शाह ने कहा कि हमें लेजिस्लेटिव प्रक्रिया के साथ इन्वॉल्व होना चाहिए और पार्टी की नीतियों को विधानसभा के नियमों के माध्यम से फ्लोर पर लाने की कुशलता भी होनी चाहिए।

केन्द्रीय गृह शाह ने कहा कि कभी भी चुनाव परिणाम देखकर अपने मत क्षेत्र में विकास नहीं करना चाहिए, इससे बड़ा पाप और राजनीतिक नुकसान कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी बूथ से वोट नहीं मिले और इसके लिए स्टेपमदरली एटीट्यूड नहीं रखना चाहिए।

केन्द्रीय गृह शाह ने कहा कि जब हम चुनाव लड़ते हैं तब एक पार्टी के प्रत्याशी होते हैं और जब चुनाव जीते हैं तो पूरे क्षेत्र के विधायक बनते हैं और पूरे क्षेत्र की समस्या हमारी होती है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्बोधन में कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रबोधन कार्यक्रम में हम सबके बीच उपस्थित है।

उनके अनुभव का हम सभी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रबोधन कार्यक्रम में मिले संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं के ज्ञान से विधायकों की कार्यकुशलता बढ़ेगी। मैं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने दो दिन का यह सुन्दर कार्यक्रम आयोजित किया है।

प्रबोधन कार्यक्रम में मिले मार्गदर्शन से सभी विधायकों लाभान्वित हुए है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह स्वास्थ्यगत कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। उनका संदेश संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेषित किया।

उन्होंने कहा कि हम सब आह्लादित है कि केन्द्रीय गृह मंत्री प्रबोधन कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होंने देश के महत्वपूर्ण समस्याओं का सार्थक हल निकाला है। आज उनकी उपस्थिति विधायकों की विधानसभा से संबंधित समझ बढ़ाने के लिए काफी उपयोगी होगी।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि प्रबोधन कार्यक्रम में देश केे शीर्षस्तर के नेतृत्व ने प्रबोधन किया, जो विधायकों को जीवन भर आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने प्रबोधन कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी। 

Previous Post

अयोध्या नहीं जा रहे लालकृष्ण आडवाणी, इस वजह से ऐन वक्त पर बदला अपना कार्यक्रम…

Next Post

न्यूयॉर्क से लेकर सिडनी तक जय श्रीराम की गूंज, आज दुनिया भर में कुछ इस तरह जश्न मना रहे भारतीय…

Next Post
न्यूयॉर्क से लेकर सिडनी तक जय श्रीराम की गूंज, आज दुनिया भर में कुछ इस तरह जश्न मना रहे भारतीय…

न्यूयॉर्क से लेकर सिडनी तक जय श्रीराम की गूंज, आज दुनिया भर में कुछ इस तरह जश्न मना रहे भारतीय...

विज्ञापन

विज्ञापन

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
भिलाई के DPS  स्‍कूल के टीचर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप, अभिभावकों का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

भिलाई के DPS स्‍कूल के टीचर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप, अभिभावकों का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

August 2, 2024
इस मुस्लिम राष्ट्रपति के इतने मुरीद क्यों प्रधानमंत्री मोदी, सुनाया 2015 की मंदिर पर दरियादिली का किस्सा…

इस मुस्लिम राष्ट्रपति के इतने मुरीद क्यों प्रधानमंत्री मोदी, सुनाया 2015 की मंदिर पर दरियादिली का किस्सा…

February 14, 2024
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेल मंत्रालय ने दो नई रेल लाइनों को दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेल मंत्रालय ने दो नई रेल लाइनों को दी मंजूरी

August 18, 2024
अभिनंदन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य नियुक्त

अभिनंदन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य नियुक्त

January 24, 2025
रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

0
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

0
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

0
रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य मुलाकात….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य मुलाकात….

July 30, 2025
रायपुर पुलिस कर्मियों के लिए सख्त निर्देश: बिना हेलमेट दोपहिया चलाया तो कटेगा 1000 रुपए का चालान

रायपुर पुलिस कर्मियों के लिए सख्त निर्देश: बिना हेलमेट दोपहिया चलाया तो कटेगा 1000 रुपए का चालान

July 30, 2025
‘मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ: लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन और समर्पण जरूरी – वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

‘मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ: लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन और समर्पण जरूरी – वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

July 29, 2025
आशा महिला समूह: स्वच्छ भोजन सेवा के साथ आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम…

आशा महिला समूह: स्वच्छ भोजन सेवा के साथ आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम…

July 29, 2025

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

Follow Us

हमसे सम्पर्क करें

संपादक - G.K.Tiwari
मोबाइल - 6261305304
ईमेल - [email protected]

कार्यालय

छत्तीसगढ़ - CHARAN GALI SARDAR VALLABH BHAI PATEL WARD NO 46 JAGDALPUR BASTAR

मध्यप्रदेश - BUS STAND NADI PAAR MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

उत्तराखण्ड

संपादक - RAKESH VERMA
मोबाइल - 7409406017
ईमेल - [email protected]
कार्यालय 43/2, KARANPUR, DISTT.- DEHRADUN, PIN CODE-248001, UTTARAKHAND

Archives

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.