पिथौरागढ़. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में भूमिधारा से कुमालगांव खड़ंजा एवं पुलिया निर्माण के लिए 74.24 लाख औऱ विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत मझेडा के प्राथमिक विद्यालय भूगांव से नाघर कुमाल्ता, स्यूसी तक संपर्क मार्ग का निर्माण किए जाने के लिए 49.85 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया है.
साथ ही जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत झाझरा के बंशीवाला में आंबेडकर पार्क होते हुए काली मन्दिर व मुख्य मार्ग से बिजेन्द्र चौहान के घर तक मार्ग व आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप मार्ग निर्माण एवं सैनिक कॉलोनी के आंतरिक मार्ग व सुद्धोवाला के वार्ड 8 व 9 के आंतरिक मार्गों में सीमेंट कंक्रीट टाइल्स मार्ग निर्माण एवं नाली निर्माण किए जाने के लिए 76.60 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत तहसील बसुकेदार के अनावासीय एवं आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 12.26 करोड़, जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा स्थापना व सौन्दर्यीकरण के लिए 31.90 लाख, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत तौक भौरा फील्ड सिंचाई गूल का निर्माण किए जाने के लिए 44.13 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के गराली में पुलिया निर्माण के लिए 58.14 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है.
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड संख्या-86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णाेद्धार का अवशेष कार्य किए जाने के लिए 49.95 लाख तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का अनुरक्षण, विश्राम शेड एवं पुलिया निर्माण के लिए 77.22 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.