• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Navbharat News
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
Navbharat News
No Result
View All Result
Home राज्य मध्यप्रदेश

आयु की प्रत्येक अवस्था में बेहतर जीवन जीने का प्रमाणिक मार्ग है आयुर्वेद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

News Desk by News Desk
January 20, 2025
in मध्यप्रदेश, राज्य
0
आयु की प्रत्येक अवस्था में बेहतर जीवन जीने का प्रमाणिक मार्ग है आयुर्वेद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि आयुर्वेद के माध्यम से ही सौ वर्ष जीने के लक्ष्य को साकार कर "जीवते शरद: शतम्" के भाव को सिद्ध किया जा सकता है। आयुर्वेद, आयु की प्रत्येक अवस्था में बेहतर जीवन जीने का प्रमाणिक मार्ग है। परमात्मा ने प्रकृति में ही हर व्याधि के लिए औषधि दी है, इस तथ्य का सर्वाधिक ज्ञान और उसे व्यवहार में लाने की क्षमता आयुर्वेद में नीहित है। वनस्पतियों की जानकारी और योग की क्षमता से व्यक्ति स्वस्थ रहने के मार्ग का अनुसरण कर सकता है। आयुर्वेद हजारों साल पुरानी परंपरा है, संपूर्ण विश्व इसका अनुसरण करने के लिए तत्पर है और भारत आयुर्वेद की विधा का राजदूत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय ज्ञान परंपरा की इस विधा को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अगला आयुर्वेद पर्व सिंहस्थ 2028 के अवसर पर उज्जैन में करने के लिए आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस पर्व की आयोजक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को 21वें आयुर्वेद पर्व-2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन-सत्र को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश में 11 आयुर्वेदिक कॉलेज आरंभ किए जाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 11 आयुर्वेदिक कॉलेज आरंभ किए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के प्रावधान अनुसार विश्वविद्यालयों को आयुर्वेदिक, मेडिकल सहित अन्य सभी प्रकार के कोर्स संचालित करने की अनुमति राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई है। आयुर्वेद में पैरामेडिकल, नर्सिंग आदि कोर्सेज चलाने की व्यवस्था की जाएगी। आयुष से संबंधित क्लीनिक और नर्सिंग होम पंजीयन का कार्य आयुष विभाग को सौंपा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के समान आयुष में भी सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाएगी। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान उज्जैन में आरंभ किया जाएगा। आयुष विभाग की क्रय नीति में आवश्यक संशोधन कर उसे सरल बनाया जाएगा। प्रदेश में आयुर्वेदिक उत्पादों की इकाई स्थापित करने पर राज्य शासन की ओर से सहयोग प्रदान किया जाएगा। उज्जैन में सिंहस्थ के लिए आयुर्वेदिक संस्थानों को भी स्थाई निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय वैदिक न्यायालय स्थापित करने में राज्य शासन की ओर से सहयोग प्रदान किया जाएगा। यूनानी चिकित्सा पद्धति की पढ़ाई हिंदी में भी करने की व्यवस्था होगी।

मध्यप्रदेश में सबसे पहले हो रहा है नदी जोड़ो अभियान का क्रियान्वयन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की पहचान टाइगर राज्य के रूप में है। प्रदेश वन्य प्राणियों की दृष्टि से निरंतर समृद्ध हो रहा है। मध्य प्रदेश नदियों का मायका है, यहां से निकलने वाली नर्मदा- गुजरात को, ताप्ती- महाराष्ट्र एवं गुजरात को, चंबल-राजस्थान से होते हुए उत्तर प्रदेश को और केन -बेतवा भी उत्तर प्रदेश को समृद्ध बनाती है। गर्व का विषय है कि नदी जोड़ो अभियान का क्रियान्वयन देश में सबसे पहले मध्य प्रदेश में ही हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 1 लाख 75 हजार करोड़ राशि जारी की है।

आयुर्वेद में शोध को प्रोत्साहित करने राज्य सरकार प्रतिबद्ध- मंत्री परमार

आयुष, तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि आुयर्वेद में शोध को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आयुर्वेद में उल्लेखित औषधियों के आधार पर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए विकसित देशों के लोगों को भी प्रेरित किया है। पद्मएवं पद्म भूषण देवेंद्र त्रिगुणा ने प्रदेश में पचमढ़ी और उज्जैन जैसे स्थानों पर आयुर्वेद, योग, पंचकर्म, आदि के केंद्र विकसित करने का सुझाव रखा। वैद्य मनोज नेसरी ने आयुष को तकनीक से जोड़ने की दिशा में पहल करने की आवश्यकता बताई। महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ.गिरीश चंद्र वर्मा ने शाला से उच्च शिक्षा स्तर तक के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया आयुर्वेद के कर्मठ और निष्णात वैद्यों को सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सेमिनार का धनवंतरी पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर डिजिटल उद्घाटन किया। साथ ही आरोग्य पर्व पर प्रकाशित सोवेनियर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुर्वेद क्षेत्र के कर्मठ और निष्णात वैद्यों को सम्मानित किया और मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित व्याख्याताओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन द्वारा प्रदेश के आयुष विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का औषधीय पौधा, कलश और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर आरोग्य मेले का भी उद्घाटन कर अवलोकन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आयुष डी.पी. आहूजा, मध्यप्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के अध्यक्ष वैद्य विनोद बैरागी, धूतपापेश्वर फार्मास्यूटिकल्स के सीईओ रंजीत पोराणिक तथा पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला उपस्थित थे।

Previous Post

शपथ से पहले ट्रंप ने निकाली विक्ट्री रैली, बोले रूस-यूक्रेन जंग भी कराऊंगा खत्म

Next Post

मध्य प्रदेश की बॉर्डर चेक पोस्ट पर अभी भी हो रही है धड़ल्ले से वसूली

Next Post
मध्य प्रदेश की बॉर्डर चेक पोस्ट पर अभी भी हो रही है धड़ल्ले से वसूली

मध्य प्रदेश की बॉर्डर चेक पोस्ट पर अभी भी हो रही है धड़ल्ले से वसूली

विज्ञापन

विज्ञापन

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
भिलाई के DPS  स्‍कूल के टीचर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप, अभिभावकों का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

भिलाई के DPS स्‍कूल के टीचर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप, अभिभावकों का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

August 2, 2024
इस मुस्लिम राष्ट्रपति के इतने मुरीद क्यों प्रधानमंत्री मोदी, सुनाया 2015 की मंदिर पर दरियादिली का किस्सा…

इस मुस्लिम राष्ट्रपति के इतने मुरीद क्यों प्रधानमंत्री मोदी, सुनाया 2015 की मंदिर पर दरियादिली का किस्सा…

February 14, 2024
अभिनंदन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य नियुक्त

अभिनंदन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य नियुक्त

January 24, 2025
भाजपा सरकार के सुशासन और डबल इंजिन की सरकार को मार्कफेड तथा नान की वजह से लग रहा पलीता

भाजपा सरकार के सुशासन और डबल इंजिन की सरकार को मार्कफेड तथा नान की वजह से लग रहा पलीता

April 15, 2025
रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

0
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

0
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

0
रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

0
24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण,  ‘बंदूक की गोली नहीं, अब विकास की बोली गूंज रही है’ : मुख्यमंत्री साय

24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, ‘बंदूक की गोली नहीं, अब विकास की बोली गूंज रही है’ : मुख्यमंत्री साय

July 12, 2025
बिलासपुर में रेलवे प्रोजेक्ट के लिए भू-अधिग्रहण की प्रकिया हुई तेज, संबंधित जमीनों पर क्रय-विक्रय बंद

बिलासपुर में रेलवे प्रोजेक्ट के लिए भू-अधिग्रहण की प्रकिया हुई तेज, संबंधित जमीनों पर क्रय-विक्रय बंद

July 12, 2025
मुंगेली में शराब के नशे में धुत प्रधान पाठक ने खुद को कमरे में किया बंद, जांच के बाद DEO ने किया निलंबित

मुंगेली में शराब के नशे में धुत प्रधान पाठक ने खुद को कमरे में किया बंद, जांच के बाद DEO ने किया निलंबित

July 12, 2025
सरकारी स्कूल के छात्रों के बीच खूनीसंघर्ष, एक छात्र ने दूसरे के चेहरे और गले पर मारा ब्लेड

सरकारी स्कूल के छात्रों के बीच खूनीसंघर्ष, एक छात्र ने दूसरे के चेहरे और गले पर मारा ब्लेड

July 12, 2025

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

Follow Us

हमसे सम्पर्क करें

संपादक - G.K.Tiwari
मोबाइल - 6261305304
ईमेल - [email protected]

कार्यालय

छत्तीसगढ़ - CHARAN GALI SARDAR VALLABH BHAI PATEL WARD NO 46 JAGDALPUR BASTAR

मध्यप्रदेश - BUS STAND NADI PAAR MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

उत्तराखण्ड

संपादक - RAKESH VERMA
मोबाइल - 7409406017
ईमेल - [email protected]
कार्यालय 43/2, KARANPUR, DISTT.- DEHRADUN, PIN CODE-248001, UTTARAKHAND

Archives

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.