• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Navbharat News
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
Navbharat News
No Result
View All Result
Home राज्य मध्यप्रदेश

MP NEWS: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शाताब्दी समारोह में आयोजित होंगे किसान सम्म्मेलन….

News Desk by News Desk
June 4, 2025
in मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश जनसंपर्क
0
MP NEWS: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शाताब्दी समारोह में आयोजित होंगे किसान सम्म्मेलन….
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। जनजाति समुदाय को 2022 में पेसा एक्ट की सौगात मिली। इसके अंतर्गत कई प्रकार के विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश में 5300 से अधिक पंचायतों ने पेसा एक्ट के माध्यम से सहभागिता बढ़ाई है। प्रदेश के जनजाति बहुल 88 विकासखंडों के गरीब से गरीब व्यक्ति के परिवार में सवेरा आए, इसके लिए सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है। युवाओं के लिए एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जनजातीय योध्दाओं के बलिदान को स्कूल एवं कॉलेज के पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है। जनजातीय वर्ग की श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्रपति बनने से दुनिया में एक अलग संदेश पहुंचा है। प्रदेशभर में सांदीपनि विद्यालय खोलकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात उमरिया जिले के पाली में ‘पेसा महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 14.71 करोड़ की लागत वाले चार कार्यों का भूमि-पूजन और 39.14 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण किया।

अटलजी के नाम पर प्रदेशभर में लगाए जाएंगे किसान मेले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वर्षभर उन्हें समर्पित किसान हितैषी आधुनिक मेले प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में लगाएगी। किसानों को खेती की नई तकनीक और उन्नत बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों के साथ-साथ उद्योग और निवेश को भी बढ़ा रहे हैं। साल 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। भोपाल में 12 से 14 अक्टूबर को भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित बड़ा आयोजन किया जाएगा और इससे पहले प्रदेश भर में गरीब, किसान और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई कार्यक्रम किए जाएंगे।

राजा भभूत सिंह के सम्मान में हुई कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने पचमढ़ी के राजा भभूत सिंह की स्मृति और उनके सम्मान में कैबिनेट बैठक की। राजा भभूत सिंह ने पचमढ़ी में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ 1857 में क्रांति की मशाल थामी थी और अंग्रेजी सेना के छक्के छुड़ा दिए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकौशल में भी गौंडवाना की रानी दुर्गावती को समर्पित कैबिनेट बैठक पूर्व में की जा चुकी है। रानी दुर्गावती की वीरता की कहानियां स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की गई हैं, जिन्हें हमारी भावी पीढ़ियां पढ़ेंगी।

लाड़ली बहना योजना में राशि बढ़ाई जाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में हर महीने राशि भेजकर रक्षाबंधन मना रही है। लाड़ली बहना योजना की राशि पहले 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। इसे धीरे-धीरे 3000 रुपए प्रति माह तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में तो बेटियां जन्म लेते ही लाड़ली लक्ष्मी बनकर लखपति हो जाती हैं। प्रदेश में सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए लाभकारी योजनाओं की सौगात दी गई है।

किसानों और पशुपालकों को मिल रहा है लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश भर के पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। अन्नदाताओं को 5 रुपए में बिजली का कनेक्शन मिल रहा है। प्रदेश में 32 लाख किसानों के लिए सोलर पंप मात्र 10 प्रतिशत राशि पर मिलेगा। किसान अपने उपयोग के बाद सरकार को भी बिजली बेच सकेंगे। राज्य सरकार ने दुग्ध-उत्पादन बढ़ाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की शुरुआत की है।

स्वास्थ्य और उपचार के क्षेत्र में संवेदनशील सरकार के नए प्रयास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपए देने का फैसला लिया है। सरकार ने इसके लिए राहवीर योजना शुरू की है। गरीबों को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश की सरकार संवेदनशील है। अस्पतालों से शव घर पहुंचाने के लिए प्रदेश के अस्पतालों में शव वाहन उपलब्ध करवाने की योजना बनाई है।

भारत अपने दुश्मन को घर में घुसकर मारता है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों पर गोलियां बरसाईं। बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया। हमारी सेनाओं ने पलक झपकते ही आतंकियों को ठिकाने लगा दिया। प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा गोली चलाई तो उसे गोले से जवाब दिया जाएगा। अमेरिका और इजरायल के बाद भारत दुनिया में तीसरा देश है, जो अपने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर खत्म करने का कार्य करता है।

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश का प्रदर्शन श्रेष्ठ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि अभियान में खंडवा जिला देश भर में प्रथम आया है और प्रदेश को भी चौथा स्थान मिला है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां विरासिनी की पुण्य भूमि पाली स्थित सगरा तालाब में किए जा रहे जीर्णोध्दार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के किनारे आम का पौधा भी रोपा।

14.71 करोड़ की लागत के 4 कार्यों का भूमि-पूजन, 39.14 करोड़ की लागत के 22 कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेसा महा सम्मेलन में 14.71 करोड़ की लागत वाले चार कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने 39.14 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय पेसा महासम्मेलन में विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं का हितलाभ हितग्राहियों को वितरित किया।

इस अवसर पर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, बांधवगढ विधायक श्री शिव नारायण सिंह, पूर्व सांसद श्री ज्ञान सिंह, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के नागरिक उपस्थित थे।

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु हादसे पर जताया दुख

Next Post

MP News- “एक पेड़ माँ के नाम”: मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन पर होगा विशेष संवाद…

Next Post
MP News- “एक पेड़ माँ के नाम”: मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन पर होगा विशेष संवाद…

MP News- “एक पेड़ माँ के नाम”: मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन पर होगा विशेष संवाद…

विज्ञापन

विज्ञापन

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
भिलाई के DPS  स्‍कूल के टीचर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप, अभिभावकों का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

भिलाई के DPS स्‍कूल के टीचर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप, अभिभावकों का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

August 2, 2024
इस मुस्लिम राष्ट्रपति के इतने मुरीद क्यों प्रधानमंत्री मोदी, सुनाया 2015 की मंदिर पर दरियादिली का किस्सा…

इस मुस्लिम राष्ट्रपति के इतने मुरीद क्यों प्रधानमंत्री मोदी, सुनाया 2015 की मंदिर पर दरियादिली का किस्सा…

February 14, 2024
अभिनंदन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य नियुक्त

अभिनंदन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य नियुक्त

January 24, 2025
भाजपा सरकार के सुशासन और डबल इंजिन की सरकार को मार्कफेड तथा नान की वजह से लग रहा पलीता

भाजपा सरकार के सुशासन और डबल इंजिन की सरकार को मार्कफेड तथा नान की वजह से लग रहा पलीता

April 15, 2025
रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

0
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

0
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

0
रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

0
केजी-2 तक की कक्षाओं के लिए मान्यता जरूरी, नए शैक्षणिक सत्र में एडमिशन पर रोक:  हाई कोर्ट

केजी-2 तक की कक्षाओं के लिए मान्यता जरूरी, नए शैक्षणिक सत्र में एडमिशन पर रोक: हाई कोर्ट

July 12, 2025
अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

July 12, 2025
पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले नाबालिग समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 लाख का माल बरामद

पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले नाबालिग समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 लाख का माल बरामद

July 12, 2025
24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण,  ‘बंदूक की गोली नहीं, अब विकास की बोली गूंज रही है’ : मुख्यमंत्री साय

24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, ‘बंदूक की गोली नहीं, अब विकास की बोली गूंज रही है’ : मुख्यमंत्री साय

July 12, 2025

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

Follow Us

हमसे सम्पर्क करें

संपादक - G.K.Tiwari
मोबाइल - 6261305304
ईमेल - [email protected]

कार्यालय

छत्तीसगढ़ - CHARAN GALI SARDAR VALLABH BHAI PATEL WARD NO 46 JAGDALPUR BASTAR

मध्यप्रदेश - BUS STAND NADI PAAR MURWARA KATNI Dist.-KATNI

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

उत्तराखण्ड

संपादक - RAKESH VERMA
मोबाइल - 7409406017
ईमेल - [email protected]
कार्यालय 43/2, KARANPUR, DISTT.- DEHRADUN, PIN CODE-248001, UTTARAKHAND

Archives

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.