मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को श्रीदेव सुमन नगर, शहीद दुर्गा मल्ल और मसूरी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में फार्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। खासकर युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने, संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मजबूत संगठन की नींव बूथ स्तर पर होती है। बूथ जितने मजबूत होंगे, संगठन उतना ही प्रभावी बनेगा। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से नव मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सक्रियता से काम करने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, संध्या थापा, समीर डोभाल, श्याम सुंदर चौहान और बीएलए-1 आरएस परिहार सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, पार्षद और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.